फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाते समय पाइप सही करने पहुंचा था युवक, मगरमच्छ ने कर दिया हमला

Sun, 26 May 2019 10:40 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरिया (पीलीभीत)
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : Social media
विज्ञापन

नदी से बाहर निकलकर आए एक मगरमच्छ ने अमरिया क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर गांव की सीमा पर फसल में पानी लगाने के लिए बरसाती नदी में पाइप डालने पहुंचे एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक का दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। कड़ी मशक्कत कर युवक मगरमच्छ से छूटा। युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


लक्ष्मीपुर निवासी कमलेश कुमार शनिवार शाम गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित खेत पर गन्ने की फसल में पानी लगा रहा था। उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। युवक इंजन की मदद से खेत के पास में स्थित बरसाती नदी के पानी से सिंचाई कर रहा था।

घायल के मुताबिक पानी लगाते समय पाइप में कुछ फंस गया जिससे पानी की सप्लाई बंद हो गई। बंद पानी को खोलने के लिए जैसे ही वह डबरी में घुसा, वहां मौजूद मगरमच्छ ने उसका पैर जकड़ लिया। हमले में उसका दाहिना पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि शोरशराबा और प्रयास करने पर पैर छोड़ मगरमच्छ नदी में चला गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया है। 
विज्ञापन


पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के रेंजर सतेंद्र चौधरी ने इस घटना पर कहा कि मगरमच्छ के हमले में एक ग्रामीण के घायल होने की सूचना मिली है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें