फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: तेज चल रही कूड़ा गाड़ी पर पुश-अप कर रहा था युवक, संतुलन बिगड़ा और धड़ाम से गिरा, वीडियो वायरल

Mon, 18 Jul 2022 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ नगर निगम की एक तेज दौड़ती कूड़ा गाड़ी पर युवक स्टंट कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर जाता है। उसे कई जगह चोट लगती है।
विज्ञापन
कूड़ा गाड़ी पर पुश-अप करता युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में नगर निगम की तेज दौड़ती कूड़ा गाड़ी पर एक युवक स्टंट कर रहा था। युवक लगातार पुश-अप कर रहा था। इसके बाद वह खड़ा हुआ तो उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर गया। घायल होने पर भी किसी ने इसकी शिकायत नहीं की। इस स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ तो पुलिस ने पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वीडियो काफी पुराना है। इस वीडियो को गोमती नगर की अपर पुलिस उपायुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि-

गोमतीनगर, लखनऊ का कल रात का दृश्य...
बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान!
चेतावनी: कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें!
 
युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग लड़के की तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, संतुलन बिगड़ने से युवक गिर जाता है। उसे कई जगह चोट लगती है। अपर पुलिस उपायुक्त ने लोगों से इस तरह का स्टंट न करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें