फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: छत पर सो रहे युवक को सांप ने काटा, आंख खुली तो देखकर होश उड़े, मौत

Fri, 28 Jul 2023 11:59 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के एक गांव में बहन के घर जन्मदिन पार्टी में गए युवक की सांप काटने से मौत हो गई। रात में छत पर सोते समय उसे सांप ने डस लिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के जरही गांव में एक युवक की सांप काटने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि वह अपनी बहन के घर जन्मदिन मनाने आया था। थाना मोतीपुर अंतर्गत नगर पंचायत मिही पुरवा के जरही गांव में पप्पू (35) निवासी गुलाल गांव अपने बहन के यहां जन्मदिन मनाने के लिए आया था।

विज्ञापन


गुरुवार रात्रि वह घर की छत पर सोया हुआ था। रात्रि लगभग 12:00 बजे सांप ने युवक को डस लिया। जब उसको दर्द का एहसास हुआ तो देखा सांप ने उसे डस लिया और सांप आसपास ही घूम रहा है। इसकी जानकारी परिजनों को जैसे ही पता लगी हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पांच लाख रामभक्तों के आने की उम्मीद, पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के भाजपा सांसदों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, जमीनी फीडबैक लेंगे


आननफानन परिजन युवक को झाड़फूंक के लिए एक गांव लेकर गए जहां हालत में सुधार न होते देख हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मोतीपुर लेकर आए। उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें