फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: मां की पिटाई कर रहे भाई को बहन ने रोका तो फावड़े से दोनों हाथ काट डाले

Tue, 18 Jul 2023 04:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

मां की पिटाई कर रहे भाई को रोकना एक बहन के लिए जीवन भर का दर्द दे गया। युवक ने बहन पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे उसके दोनों हाथ कट गए।
विज्ञापन
हमले में घायल हुई महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के कोतवाली देहात के क्षेत्र में सोमवार को एक कलयुगी भाई पारिवारिक विवाद में अपनी मां की पिटाई कर रहा था। जिसका बहन ने विरोध किया और मां को बचाने दौड़ी। जिससे गुस्साए भाई ने बहन पर फावड़े से हमला कर दिया और उसका हाथ काट डाला। घटना से गांव में हड़कंम मच गया। गंभीर हालत में बहन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत धरसवां के मजरा लोनियनपुरवा निवासी हरिचरण आर्मी से सेवानिवृत्त होकर रेलवे विभाग में नौकरी कर रहा है। निलंबन के चलते इन दिनों वह घर पर ही रहता है। सोमवार को किसी बात को लेकर उसका मां के साथ विवाद हो गया जिसके बाद उसने अपनी मां की पिटाई कर दी। मां को पिटता देख पास खड़ी उसकी बहन राधा ने इसका विरोध किया और भाई हरिचरण से भिड़ गई। जिससे नाराज हरिचरण ने राधा पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे उसका हाथ कट कर झूल गया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पिता बाऊर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले, बीते छह साल में यूपी बीमारू राज्य की श्रेणी से निकलकर सक्षम राज्य बनने की ओर बढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: यूपी में 2009 वाला जादू फिर दोहराना चाहती है कांग्रेस, सूबे की 21 सीटों पर खास फोकस


सूचना पर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पिता बाऊर ने बताया कि बेटी के दोनों हाथ कट कर झूल गए हैं, वहीं बचाने के लिए जब वह दौड़े तो आरोपी ने उनके ऊपर ही हमला कर दिया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी मौके से फरार है, तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें