इससे विशाल हालत बिगड़ गई तो हरिनंदन ने पहले झाड़फूंक कराया और बाद में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार सुबह विशाल की मौत हो गई। घटना को लेकर आरती ने हरिनंदन पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
हरिनंदन का कहना है कि उसके बेटे को कुत्ते ने काटा था। जिससे उसकी हालत बिगड़ने से मौत हुई है। इंस्पेक्टर संजीत का कहना है कि बालक की मां की तहरीर पर पिता हरिनंदन के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।