टेक्नीशियन के मना करने पर युवक मारपीट पर उतर आया। उसने टेक्नीशियन की पिटाई कर दी। मारपीट और हंगामा होते देख एक्स-रे कक्ष के आसपास बड़ी संख्या में मरीजों, तीमारदारों व अस्पताल स्टाफ की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक को पकड़ लिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की है।
थाना बलरामपुर देहात के प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत मे लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।...