फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: अस्पताल में मामूली बात पर दबंग ने टेक्नीशियन को पीटा, गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2019 04:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
हंगामे के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार को एक्सरे कराने पहुंचे एक युवक ने टेक्नीशियन की पिटाई कर दी। पहले एक्सरे करने की जिद पर युवक ने टेक्नीशियन से बहस की फिर बात न मानने पर उसने टेक्नीशियन को पीट दिया।

विज्ञापन


घटना की खबर होते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सा कर्मियों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना देहात की पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

सोमवार को अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में मरीजों की खासी भीड़-भाड़ थी। एक्सरे टेक्नीशियन जुगल किशोर बारी बारी से मरीजों का एक्स-रे कर रहे थे। इसी बीच एक्सरे कराने पहुंचा एक युवक टेक्नीशियन पर पहले एक्सरे करने का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेक्नीशियन के मना करने पर युवक मारपीट पर उतर आया। उसने टेक्नीशियन की पिटाई कर दी। मारपीट और हंगामा होते देख एक्स-रे कक्ष के आसपास बड़ी संख्या में मरीजों, तीमारदारों व अस्पताल स्टाफ की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक को पकड़ लिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की है।

थाना बलरामपुर देहात के प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत मे लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें