तीन दिन पूर्व एक युवक के दोनों हाथ डंडे में बांधकर पिटाई करने का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस पिटाई में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के राईबीगो गांव में कल्लू वर्मा के घर में पिछले 25 मई की सुबह दो युवक संदिग्ध हालत में मिले थे। दोनों युवकों की पहचान हर्ष निवासी लमौली थाना मोतिगरपुर और सचिन कुमार निवासी राईबीगो थाना कादीपुर के रूप में की गई थी।
ग्रामीणों ने हर्ष के दोनों हाथ एक डंडे में फंसाकर उसे बेरहमी से पीटा था। इस पूरे मामले का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए पिटाई में शामिल पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि 25 मई को कुछ युवकों ने एक युवक को बांधकर पीटा था। कल्लू वर्मा के घर में हर्ष धुरिया व सचिन पांडेय बदनीयती से घुसे थे। दोनों के खिलाफ कल्लू वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।