फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: सनकी आशिक ने किशोरी पर चाकू से किया हमला, बदसूरत बनाने के लिए किए कई वार

Thu, 26 Oct 2023 03:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक ने किशोरी को बदसूरत बनाने के मकसद से चेहरे पर कई वार किए।
विज्ञापन
हमले में घायल हुई किशोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक एक किशोरी से एक तरफा प्यार करता था। युवक ने किशोरी के सामने विवाह की पेशकश रखी। किशोरी के इनकार करने से झल्लाए युवक ने उसके चहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। किशोरी को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरथा निवासी गुलशन (16) का आरोप है उसकी फूफी का लड़का उससे एक तरफा प्यार करता है जिसको लेकर वो उससे कई बार इजहार कर चुका है और शादी की चाहत भी जाहिर की थी लेकिन लड़की के पिता शादी करने को तैयार नहीं हैं जिसके चलते उसने उस युवक को मना कर दिया। नाराज युवक ने खेत में मौजूद किशोरी पर चाकू से वार कर दिया।

ये भी पढ़ें - यूपी में सियासत तेज: जेल में बंद आजम ने मिलने से किया इनकार, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- प्रशासन ने बनाया दबाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कंगना ने रामलला के किए दर्शन : बोलीं- वैटिकन की धार्मिक केंद्र बनेगी रामनगरी, जय श्रीराम के लगवाए नारे
विज्ञापन


युवक ने गुलशन को बदसूरत बनाने के इरादे से उसके चेहरे पर कई वार किए। परिजन किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बुधवार की शाम उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया।

परिजनों ने पुलिस पर प्रकरण को दबाने और विपक्षियों पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर आलम पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है। आलम परिवार समेत फरार चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें