फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैकुंठधाम विद्युत शवदाह गृह की एक मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) पर विद्युत शवदाह गृह की दो मशीनों में से एक तीन महीने से खराब है। नगर निगम अब तक इसे ठीक नहीं करा सका है। ऐसे में एक मशीन से काम चलाया जा रहा है, जिससे शवों के अंतिम संस्कार में ज्यादा समय लग रहा है। जानकारों ने बताया कि मशीन ठीक करने में करीब एक लाख रुपये का खर्च आएगा। जिम्मेदार अफसर-कर्मचारी फाइल को डंप किए हैं। पहले कुछ लोगों ने तीन से चार गुना खर्च की फाइल बना दी थी। इससे मरम्मत का काम और फंस गया। विद्युत शवदाह गृह पर रोजाना करीब दस शव आते हैं। एक शव के अंतिम संस्कार में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। जब कई शव एक साथ आ जाते हैं तो फिर लंबा इंतजार करना पड़ता है। लकड़ी का स्टॉक हुआ आधा : बैकुंठधाम पर करीब एक महीने से कम लकड़ियां आ रही हैं। इस कारण यहां पर स्टॉक पहले की तुलना में करीब आधा रह गया है। पहले एक महीने का स्टॉक रहता था। अब 15 दिन का ही बचा है। हालांकि, लकड़ी का रेट पहले की तरह 630 रुपये प्रति क्विंटल ही है। यहां लकड़ी का काम करने वाले नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक महीना रमजान चला। इस वजह से कटान कम हुआ और लकड़ी कम आई। अब कटान शुरू होगा तो फिर लकड़ी आने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें