फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: नेपाल में फतेहपुर के जंगल में मृत पाया गया तेंदुआ, जांच की मांग की गई

Mon, 03 Apr 2023 06:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

नेपाल के फतेहपुर में एक तेंदुआ मृत पाया गया है। वार्ड अध्यक्ष ने इस प्रकरण में जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
मृत पाया गया तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में जिला बांके के राप्ती सोनारी वार्ड नंबर 6 फत्तेपुर के जंगल में एक तेंदुआ मरा पाया गया। वार्ड अध्यक्ष लवराज खरेल ने बताया कि राप्ती पीड़ित एवं गुलारी सामुदायिक वन उपयोगकर्ता समूह के ब्लॉक नंबर 3 के संरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुआ मृत पाया गया।

विज्ञापन


वार्ड अध्यक्ष खरेल ने बताया कि उस स्थान पर जांच के लिए कुछ सामान मिला है। उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए। खरेल ने कहा, "यह देखा जाना बाकी है कि संबंधित एजेंसी की जांच क्या करेगी।"

सामुदायिक वन प्रभाग बांके वन कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। पिछले साल इसी इलाके में बाघों ने लगातार लोगों पर हमला किया था। यहां के लोगों ने आशंका जताई है कि शिकारियों ने तेंदुए को मार डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर भारतीय क्षेत्र में भी वन विभाग सक्रिय हो गया है। क्योंकि कर्तनिया घाट जंगल बहराइच वन विभाग का जंगल यहां से पास में ही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें