फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से पति की लाश लाने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग सुनकर पत्नी के उड़ गए होश, मांगी मदद

Tue, 16 Jun 2020 07:20 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ पीड़ित अफसाना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सऊदी अरब के रियाद में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी एक युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी ने पति का शव वापस लाने के लिए सांसद मेनका गांधी व डीएम से मदद मांगी है। शव वापस भेजने के लिए सऊदी अरब के दूतावास ने उसकी पत्नी से ढाई लाख रुपये मांगे थे।

विज्ञापन


युवक की पत्नी अफसाना के मुताबिक उसका पति दिलावर वर्ष 2016 में सऊदी अरब के रियाद शहर में एक शेख के घर नौकरी करने गया था। शेख एमएनजे कहतानी ने उसे घर पर काम देने के बजाय पहाड़ पर जानवर चराने के काम पर लगा दिया। चार मई को दिलावर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सऊदी से सूचना पर मिलने पर उसकी पत्नी ने अपने वतन की मिट्टी में पति का शव सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए शव भेजवाने की मांग की। पत्नी की मांग पर सऊदी अरब के दूतावास ने शव भेजने के लिए ढाई लाख रुपये (12 हजार रियाल) की मांग की। पैसे की मांग सुनकर दाने-दाने को मोहताज अफसाना के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उसने सांसद मेनका गांधी व डीएम सी. इंदुमती से पति का शव देश वापस लाने की मदद मांगी है। डीएम ने महिला को आश्वासन दिया है। हालांकि, कादीपुर के समाज सेवी अब्दुल हक ने पीड़िता की कहानी सुनकर मदद का आश्वासन दिया है। अब्दुल हक ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा है। बताया कि विदेश मंत्रालय ने जद्दा दूतावास से संपर्क साधते हुए शव भेजवाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।

विज्ञापन

शाम को बात हुई व भोर में आई आफत

दिलावर की पत्नी अफसाना कहती है कि चार मई की शाम आखिरी बार पति से बात हुई थी। बातचीत में उसके पति ने ईद में आने की बात कही थी लेकिन भोर में उसकी मौत की सूचना मिली।

बताया कि शेख उसके पति को समय से पूरी मजदूरी नहीं देता था। इसकी वजह से दिलावर परेशान रहा करते थे। उनकी मौत हार्टअटैक से बताई गई है। बताया कि उसके चार बच्चे व बूढ़ी मां है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें