फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला की गला रेत कर हत्या, फिल्म देखकर लौटा बेटा तो सामने आई वारदात

Sun, 09 Jun 2019 07:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
किरण वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गुडंबा के सीमांतनगर निवासी बिजली ठेकेदार की पत्नी किरण वर्मा (45) की शनिवार को घर में घुसे बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान वह घर पर अकेली थीं। शाम को बेटा जब फिल्म देखकर लौटा तो वारदात की जानकारी हुई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। परिवारीजनों को आशंका है कि लूट के दौरान किरण की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस लूट से इनकार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय के मुताबिक, मूलरूप से बाराबंकी निवासी वीरेंद्र वर्मा घरों में बिजली वायरिंग करने का ठेका लेते हैं।
परिवार में पत्नी किरण, बेटा आशुतोष, बेटी स्वाति और निधि हैं।

शनिवार को वीरेंद्र बाराबंकी गए थे। जबकि आशुतोष दोस्तों संग फिल्म देखने गया था। निधि बड़ी बहन की ससुराल में थी। आशुतोष के मुताबिक, शाम करीब 7.10 बजे वह घर लौटा तो मुख्य द्वार अंदर से बंद था। इस पर उसने मां को कई आवाजें दीं। जवाब न मिलने पर दीवार फांद कर घर में दाखिल हुआ।
विज्ञापन


आशुतोष के मुताबिक, कमरे का दरवाजा धक्का देते ही खुल गया और कमरे में घुसते ही देखा कि किरण का शव बेड़ के नीचे पड़ा मिला। उनके गले से खून बह रहा था। आशुतोष ने  पिता वीरेंद्र और गुडंबा पुलिस को सूचना दी।

केबल से कसा गला, फिर रेता

वीरेंद्र के मुताबिक, किरण देवी के गले से खून रिस रहा था। उन्होंने गला रेत कर हत्या किये जाने का अंदेशा जताया। पुलिस के मुताबिक, केबल से बदमाशों ने किरण का गला कस दिया था। इसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हुई। गला कसे जाने के कारण खून बहने लगा। वहीं, वीरेंद्र ने गहने लूटे जाने का दावा किया। उनके मुताबिक, किरण की बाली, अंगूठी और चेन गायब है।

दोपहर से बंद हो गया था किरण का मोबाइल
बड़ी बहन स्वाति की ससुराल गई निधि हत्या की खबर मिलते ही लौट आई। उसने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब दो बजे मां को कॉल की थी। पर उनका मोबाइल बंद बता रहा था। कई बार कॉल करने के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो लगा कि शायद मां सो रही हों। इसलिये फोन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हत्या में करीबी पर संदेह

लूट के दौरान हत्या किए जाने को पुलिस सिरे से खारिज कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह कुछ और है। हत्या में करीबी के शामिल होने की आशंका है। इसके पीछे कई तर्क भी पुलिस अधिकारियों ने दिए।

गुडंबा प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय के मुताबिक, वीरेंद्र के घर सामने बने मकान में एक कुत्ता पला है। जो अपरिचित की आहट पाकर पर भौंकने लगता है। किरण के घर में बदमाशों के घुसने की आहट उसे भी नहीं लग सकी।

उधर, मोहल्ले के लोगों ने भी अंजान व्यक्ति को वीरेंद्र के घर में जाते नहीं देखा है। ऐसे में हत्या का शक करीबी पर गहरा रहा है। किरण की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें