राजधानी लखनऊ के लोकभवन के सामने पति की प्रताड़ना से तंग एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। महिला को हजरतगंज थाने ले जाया गया है।
सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र की नजमा पत्नी जिब्राइल अपने बच्चे के साथ आत्मदाह के लिए पहुंची।
महिला ने बताया कि पति जिब्राइल प्रताड़ित करता है। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।