फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग युवती ने फांसी लगा दी जान

Wed, 24 Jun 2020 05:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के ठाकुरगंज में 18 वर्षीय महमूना ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दी। ठाकुरगंज पुलिस ने बताया कि रिंग रोड स्थित मल्लपुर आदर्शनगर निवासी पेशे से दर्जी रईस अहमद की पहली पत्नी शहनाज बानो की चार साल पहले ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वह बेटे मेराज व बेटी महमूना के साथ रहता था। कुछ महीने पहले उसने अलसलाह नाम की महिला से दूसरा निकाह कर लिया। मेराज का आरोप है कि सौतेली मां अक्सर उसकी बहन को प्रताड़ित करती थी। कुछ दिन पहले उसने महमूना के साथ मारपीट की थी जिस पर वह पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर चली गई थी। सोमवार रात मेराज अपनी पत्नी के साथ छत पर लेटा था जबकि महमूना नीचे कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं सआदतगंज के बावली निवासी 60 वर्षीय मकबूल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मकबूल खाड़ी देश में नौकरी करता था और दो साल पहले ही घर वापस आया था। यहां उसका पत्नी नसीम आरा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह बच्चों के साथ राजाजीपुरम में रहने लगी। मंगलवार सुबह वह अपने कमरे में मृत मिला। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें