फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हवा में उड़ती पतंग के तार ने जमीन पर रोकी मेट्रो की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। कृष्णानगर से सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के बीच सोमवार दोपहर पतंग के तार से हाईटेंशन लाइन (ओएचई) ट्रिप हो गई। इससे मेट्रो की रफ्तार थम गई और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





सोमवार दोपहर मुंशी पुलिया से अमौसी रूट की मेट्रो ट्रेनें जहां-तहां रुक गईं। कृष्णानगर से लेकर सिंगारनगर मेट्रो स्टेशन के बीच हाईटेंशन लाइन में करंट बाधित होने से ये समस्या हुई। बीच रास्ते अचानक मेट्रो रुकने से यात्री भी हैरान-परेशान हुए। मेट्रो संचालन बाधित होने की जानकारी कंट्रोल के जरिये मेट्रो प्रशासन तक पहुंची, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। सूत्र ने बताया तार से बंधी पतंग के ओएचई पर गिरने से लाइन ट्रिप हुई जिससे पावर सप्लाई बाधित हो गई। इस कारण मेट्रो जहां-तहां रुक गईं। मेट्रो प्रशासन लगातार मेट्रो लाइन के आसपास रहने वालों से पतंगबाजी न करने की अपील करता आ रहा है, बावजूद इसके पतंगबाज मान नहीं रहे। इसका खामियाजा सोमवार दोपहर यात्रियों को भुगतना पड़ा। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि सिर्फ दस मिनट तक ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। समस्या दूर करते हुए परिचालन सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें