फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कल लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय तीन अगस्त को रोजगार मेला लगाएगा। पहले कार्यक्रम एकेटीयू में प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूति खंड में होगा।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन विभाग के रोजगार मेले में 30 कंपनियां 2200 से अधिक पदों पर 18 से 35 आयुवर्ग के पुरुष, महिला अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इन्हें 12 से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। डीडी सिनेमाज, एयरटेल और टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियां 10वीं से लेकर बीटेक तक के अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका देंगी।
सुबह नौ बजे से शुरू होगा मेला
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण करवाना होगा। अभ्यर्थी एंट्री पास, बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल व छायाप्रतियों के साथ सीधे मेले में पहुंच सकते हैं। सुबह नौ बजे से शुरू होने वाला रोजगार मेला निशुल्क है। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें