क्या कोई पति अपनी पत्नी की इस आदत या शौक से परेशान होकर आत्महत्या कर सकता है। पत्नी का शौक था बाहर खाना खाने और घूमने का।
पत्नी की बाहर का खाना खाने और घूमने-फिरने के हद से ज्यादा शौक से त्रस्त होकर एचएएल के डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल इंजीनियर) ने गुरुवार देर रात पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
अपने सुइसाइड नोट में उन्होंने पत्नी, ससुर और साले को इसका जिम्मेदार बताया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। डिप्टी मैनेजर के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।