फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीये से मकान में लगी आग, गृहस्थी जली

Wed, 05 Mar 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दीये से मकान में लगी आग, गृहस्थी जली
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग के मवैया में मंगलवार दोपहर अरविंद शर्मा के मकान में पूजा के दीये से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


अरविंद के अनुसार परिवार में पत्नी संध्या, बेटी नंदिनी व मां विद्यावती हैं। मंगलवार दोपहर वह पत्नी के साथ बाहर गए थे। दोपहर दो बजे नंदिनी ने पूजा की फिर काम करने लगीं। तभी दीये से मंदिर में आग लग गई। लपटों को देखकर घबराई नंदिनी व उनकी दादी बाहर निकल गईं। इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक हादसे में गृहस्थी जलकर राख हो गई।
उधर, कृष्णानगर के पंडित खेड़ा में पंकज नारायण के मकान में सोमवार दोपहर आग गई। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि आग टेबल फैन में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें