फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में 61वीं रामरथ यात्रा संपन्न

विज्ञापन
विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की ओर से आयोजित राम रथ यात्रा में अयोध्या के दर्शन करते सरोजनी नगर विधा
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में 61वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस यात्रा के माध्यम से अब तक 8,700 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए हैं। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए। उन्होंने सरयू में स्नान कर हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना की। यह सेवा पहल 27 सितंबर 2022 को प्रारंभ हुई थी। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क अयोध्या धाम ले जाया जाता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जलपान, भोजन, चिकित्सा सहायता और आवागमन की समुचित व्यवस्था की गई। प्रत्येक श्रद्धालु को रामचरितमानस, श्रीमद्भगवद्गीता और प्रसाद भी भेंट किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सेवा, त्याग, कर्तव्य और सामाजिक समरसता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें