फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ की 12 महिलाओं समेत 28 जायरीनों का ग्रुप वतन लौटा

विज्ञापन
भारत लौटे जायरीन।
विज्ञापन
लखनऊ। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण मशहद शहर में फंसे लखनऊ के मेहंदी ट्रैवल के माध्यम से भेजे गए 18 लोगों समेत 28 जायरीनों का एक ग्रुप शनिवार शाम करीब पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया। तीन दिनों से फंसे इस ग्रुप के भारत आने के बाद जायरीन और उनके परिवार के लोग खासे खुश हैं।
विज्ञापन

शहर के मेहंदी टूर एंड ट्रैवल्स के मैनेजर अकील जाफर रिजवी ने बताया कि उनके माध्यम से 27 मई को 28 जायरीनों का एक ग्रुप जियारत के लिए बनारस के मौलाना सैयद नदीम असगर रिजवी के नेतृत्व में लखनऊ से इराक गया था। वहां से यह ग्रुप नौ जून को ईरान पहुंचा था। 18 जून को तेहरान से दिल्ली वापस आना था, लेकिन ईरान और इस्राइल के बीच हालात तनावपूर्ण होने के कारण ईरान के कुम शहर में सभी फंस गए थे। भारतीय दूतावास ने इन्हें अपनी निगरानी में लिया और फिर शनिवार शाम 4:30 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए।
इस ग्रुप में ठाकुरगंज निवासी डॉ. आजिल अब्बास जैदी की पत्नी समन यूसुफ भी शामिल हैं। डॉ. आजिल ने बताया कि तीन दिन बाद शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पत्नी से उनकी बात हुई। पत्नी ने फोन कर बताया कि ग्रुप के अन्य लोगों के साथ वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। बस से सुबह तक लखनऊ पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


ग्रुप के ये लोग लौटे भारत
रियाजुल हसन, फातिमा मरियम, हाशमी बानो रिजवी, रईस बानो रिजवी, नाजनीन बानो रिजवी, कनीज, खुशनूद, तासकीन हैदर, फरजाना मिर्जा, रूही बेगम, फरहा, हुमा फातिमा, अजहर अब्बास मुसवी, रजिया अजमत, आशिफ सैयद हसन, समन यूसुफ, शहाना रिजवी, सामिया यूसुफ शामिल हैं।


-19 जायरीनों के एक अन्य ग्रुप की वापसी आज
(फोटो)
लखनऊ। शहर के लब्बैक टूर एंड ट्रैवल्स के मैनेजर औरिया जाफर ने बताया कि उनके माध्यम से 19 जायरीनों का ग्रुप 27 मई को लखनऊ से गया था। इराक और ईरान में जियारत पूरी करने के बाद इसे 18 जून को वतन लौटना था, लेकिन ईरान और इस्राइल में युद्ध के चलते सभी जायरीन कुम पहुंचकर फंस गए थे। ग्रुप की अगुवाई कर रहे इरफान हुसैन ने बताया है कि सभी सुरक्षित हैं और भारतीय दूतावास के लोगों की निगरानी में इराक के मशहद शहर स्थित होटल में हैं। दूतावास के लोगों ने रविवार सुबह तक भारत भेजने की बात कही है। ग्रुप में अली कमाल, अनाबिया, बाकर, इरफान, कनीज, लाइका, मोहम्मद हुसैन, निघत, रोशन, शाहीन, सबा, सादात, नफीस, सीमा, सकीला, तहरीर फातिमा, रईस, सानिया और जफर हैं।
विज्ञापन

-

भारत लौटे जायरीन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें