फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झूलेलाल जयंती पर निकाली जाएंगी भव्य शोभायात्रा

Fri, 27 Feb 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कैसरबाग स्थित हरिओम मंदिर में झूलेलाल मेला कमेटी की बैठक में शामिल पदाधिकारी 
विज्ञापन
लखनऊ। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी की जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कैसरगंज स्थित हरिओम मंदिर में मेला कमेटी की बैठक हुई। प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि इस वर्ष सिंधी बाहुल क्षेत्रों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें पारंपरिक सिंधी डांडिया, भांगड़ा और विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होंगे। विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिलाएं स्कूटर रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करेंगी। 20 मार्च से शुरू होने वाले इस 10 दिवसीय उत्सव के दौरान वीआईपी रोड, अलीगंज और राजाजीपुरम सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में निरंतर पूजा-अर्चना और भंडारे होंगे। मुख्य समारोह में सिंधी व्यंजनों के स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जहां समाज की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में रतन मेघानी, संजय जसवानी और मोहन दास लदानी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें