फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओडिसी नृत्य में दिखी राधा-कृष्ण के प्रेम की झलक

विज्ञापन
कैसरबाग स्थित कला कलामंडपम प्रेक्षागृह में सोमवार को ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देतीं विदुषी गीता
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित कला कलामंडपम प्रेक्षागृह में सोमवार को नृत्यांगना पद्मश्री व एसएनए पुरस्कार से सम्मानित विदुषी गीता महालिक ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। इसमें राधा-कृष्ण के प्रेम की झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय व स्पिक मैके की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने किया। इसके बाद नृत्यांगना विदुषी गीता महालिक की प्रस्तुति से प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौके पर डॉ. रुचि खरे, वरिष्ठ नृत्य गुरु पंडित राममोहन महाराज, स्पीक मैके के कोऑर्डिनेटर डॉ. एचसी पालीवाल, संगीता मोहंती, हरि नारायण दास, प्रशांत मंगराज, अजहर शकील आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें