फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुहर्रम की तस्वीरों में झांकी अवध की विरासत

विज्ञापन
कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में वन वाइस ट्रस्ट की ओर से 17 वी अंतर्राष्ट्रीय छायाचित्र
विज्ञापन
लखनऊ। कैलीग्राफी, छायाचित्र और पेंटिंग्स में मुहर्रम के जरिये अवध की विरासत का नजारा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी और फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी के सहयोग से राज्य ललित कला अकादमी परिसर में कैलीग्राफी पर आधारित 17वीं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में देश के ही नहीं, विदेश के कलाकारों की भी प्रतिभा दिखाई दी।
विज्ञापन

‘17वीं खत्ताती व अवध की विरासत’ नाम से लगी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को किया गया। वन वाइस ट्रस्ट की ओर से लगी इस प्रदर्शनी में पूरे देश से 21 फोटो आर्टिस्ट और विदेश से सात छायाकारों ने हिस्सा लिया। पेंटिंग के 38 व कैलीग्राफी के 45 आर्टिस्टों ने हिस्सा लिया। इनमें भी विदेश के कलाकार शामिल रहे। करामत काॅलेज व यूनिटी काॅलेज के 24 छात्र भी शामिल रहे।

उद्घाटन अवसर पर आईएएस शाहिद मंजर, डाॅ. अब्बास अली मेहंदी, महंत देव्या गिरि, न्यायाधीश आबिद, डॉ. मधु गुप्ता, मौलाना आली रजा, नजमुल हसन ‘नजमी’, पीसी सरकार, अतहर सगीर जैदी, डॉ. बन्नो रिजवी, स्वामी सारंग, डाॅ. फरजाना मेहंदी, नवाब मसूद अब्दुल्लाह, डाॅ. सरवत तकी, मेराज हैदर, रोशन तकी, प्रो. साबरा हबीब व एसएन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में इन फोटोग्राफरों के चित्र किए गए शामिल
फोटोग्राफरों में मनोज छाबड़ा, आजम हुसैन, मो. कमर, मुश्ताक, नजमुल हसन, अली जैन नकवी, अकित सिंह, सैफ रजा (सभी लखनऊ), योगेश पाल (दिल्ली), मीर वारसी (देहरादून), एमन जहरा (कारगिल), मुस्तफा (शिमला), बाकर नकी (हैदराबाद), जफर (श्रीनगर) असद (अमेठी), मो. नदीम (आगरा) के अलावा विदेश से मुसद्दीक रजा क़ुम्मी, सबीह रजा, मोहसिन करम अली (ईरान), हिकमत इलयासी, अली अब्दुल करीम (इराक), रुबी एस. हैदर (लंदन) व अहसन रिजवी (स्पेन) शामिल रहे।

पेंटिंग व कैलीग्राफी कृतियों के कलाकार

जामी होसैन, डाॅ. कृष्णा मोहन (गुड़गांव), निकहत परवेज़ (कानपुर), महताब शाह वारसी (देहरादून), सिमना अख्तर, हयात अय्यूब (शाहजहांपुर), इरतिक़ा ज़ैदी (बरेली), निगार फात्मा (जौनपुर), साहिबा खान (अलीगढ़), तय्यबा माजिद, वनीज़ा स्वालेह, खुशनुमा (मुरादाबाद), जलाल फॉड (इराक) आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें