फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परीक्षा देने आई युवती से छेड़छाड़ व ठगी

Thu, 22 Jan 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के विमलानगर हरिहरनगर स्थित वासुदेव मेमोरियल डिग्री कॉलेज में एसएससी की परीक्षा देने पहुंची युवती के साथ ठगी और छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोंडा निवासी पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब सात बजे परीक्षा केंद्र पहुंची थी। परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद युवक से उन्होंने पब्लिक टॉयलेट के बारे में पूछा। उसने पास के एक मकान में शौचालय होने की बात कहकर वहां जाने के लिए कहा। उसके कहने पर वह अपना बैग पास की दुकान पर रखकर चली गई। युवती के अनुसार, बैग में प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पांच हजार रुपये थे। आरोप है कि बाथरूम जाते समय युवक ने उसे गलत तरीके से छुआ। जब वह लौटीं तो उनका बैग और सलाउद्दीन नाम का युवक गायब था। इंस्पेक्टर क्राइम अमित सिंह के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें