फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मोरारी बापू की कथा सुनने आई लड़की रहस्यमय ढंग से लापता, मुकदमा दर्ज

Mon, 31 Dec 2018 12:03 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में मोरारी बापू की कथा सुनने गुजरात से अपने परिवार के साथ आई एक युवती के रहस्यमय ढ़ंग से लापता होने से हड़कंप मच गया। मामले में अयोध्या कोतवाली में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लड़की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवती रविवार शाम छह बजे नाश्ता करने निकली थी तब से गायब है। पुलिस मठ मंदिरों से युवती की तलाश के लिए मदद ले रही है। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


दरअसल, गुजरात के जामनगर से 10 लोग रामकथा सुनने के लिए 21 दिसंबर को अयोध्या आए थे। जिनमें एक युवती भी थी जो अचानक लापता हो गई।

परिजनों के अनुसार, उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। युवती परिजनों के साथ अयोध्या के रामघाट में दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय परिसर में ठहरी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें