फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी के डेढ़ माह बाद युवती की गला कसकर हत्या

Wed, 09 Apr 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
उपासना। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। सैरपुर के दुग्गाैर गांव निवासी उपासना सिंह (27) की सोमवार शाम गला कसकर हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। उसके शरीर पर भी चोटों के कई निशान मिले हैं। उपासना के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने दामाद सहित ससुराल वालों के खिलाफ सैरपुर थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हरदोई के अतरौली निवासी कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार 18 फरवरी को उन्होंने बेटी की शादी अभय से की थी। उनका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उपासना को प्रताड़ित करते थे। वह सोमवार सुबह करीब 12:30 बजे बेटी की ससुराल आए थे। समझा-बुझाकर लौट गए। दोपहर साढ़े तीन बजे उपासना ने बड़ी बहन से फोन पर बात की। बताया कि पापा के जाने के बाद से ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। शाम करीब 5:30 बजे पता चला कि उपासना की मौत हो गई है। उसका शव बख्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्र में रखा है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि मृतका के पति अभय प्रताप सिंह, जेठ आशीष सिंह, जेठानी सोनम सिंह, ससुर राम करन सिंह और ममिया ससुर संजीव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शराब व नशे का आदी है अभय

कृष्ण कुमार का आरोप है कि अभय प्राइवेट नौकरी करता है और शराब व नशे का आदी है। उसकी हरकतों की जानकारी शादी के बाद पता चली। शराब के लिए अभय बेटी को परेशान करता था। पैसे का दबाव बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें