फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: संदिग्ध हालात में कुएं में गिरकर कक्षा आठ की छात्रा की मौत, प्रधानाध्यापक पर हो सकती है कार्रवाई

Thu, 02 Mar 2023 05:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली के महाराजगंज में कक्षा आठ की एक छात्रा की कुएं में गिरकर मौत हो गई। मामले में प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले की महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गजनीपुर मजरे टीसा खानापुर में गुरुवार को मध्याह्न भोजन के बाद कक्षा आठ की छात्रा की नजदीक के कुएं में गिरकर मौत हो गई। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। आननफानन छात्रा को कुएं से बाहर निकाला गया और सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि विद्यालय स्टाफ की लापरवाही के चलते ही छात्रा की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। गजनीपुर गांव के रहने वाले राजकुमार की पुत्री रूबी (14) कक्षा आठ की छात्रा थी। वह सुबह 9:00 बजे नित्य की भांति घर से पढ़ने विद्यालय पहुंची लगभग 1:30 बजे मध्यान भोजन का अवकाश हुआ।

ये भी पढ़ें - मुश्किल में 'पठान' की पत्नी: शाहरुख खान की बेगम गौरी पर मुकदमा दर्ज, जानिए किस मामले में हैं आरोपी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनाव: भाजपा की जीत पर जश्न में डूबे कार्यकर्ता, नगाड़े बजाए और मिठाई बांटी


भोजन करने के उपरांत छात्र-छात्राएं इधर उधर खेल रहे थे तभी अचानक रूबी विद्यालय से 50 मीटर दूर स्थित एक कुएं के पास पहुंच गई। अचानक उसके कुएं में गिरने की आवाज सुनकर साथ में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने बच्ची को निकालने का प्रयास किया। सूचना पुलिस को दी गई। किसी तरह लड़की को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर पुलिस के अलावा तहसील से क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक आदि भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर मौजूद मृतका के मौसा राम अचल यादव ने आरोप लगाया कि विद्यालय स्टाफ की लापरवाही के चलते लड़की कुएं में गिर गई लेकिन विद्यालय का स्टाफ उसे देखने तक नहीं गया। 

बीएसए और उप जिलाधिकारी घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करने के संकेत दिया है। कोतवाल श्याम कुमार पाल का कहना है कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जो भी तहरीर मिलेगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें