फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, लड़के की मां ने भी गालीगलौज, केस दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 05:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में युवती ने मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती का कहना है कि जब उसने आरोपी की मां से शिकायत की तो उसने भी गालीगलौज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें बाराबंकी के सिद्धौर निवासी युवक अमन कुमार को आरोपी बनाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने प्यार के जाल में फंसाकर होटल में दुष्कर्म किया और बाद में शादी से मुकर गया।

विज्ञापन


युवती के अनुसार, कुछ समय पहले बाराबंकी स्थित थर्ड डिग्री नाम के एक कैफे में अमन कुमार से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होने लगी। अमन ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का आश्वासन दिया।

एक दिन आरोपी ने युवती को विभूतिखंड के विराजखंड स्थित एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिनों के बाद युवती ने जब शादी की बात रखी तो वह आनाकानी करने लगा और फिर धमकी दी।
विज्ञापन


इस पर युवती ने अमन की मां से मिलकर शिकायत की। आरोप है कि अमन की मां ने भी गालीगलौज की। आजिज आकर बृहस्पतिवार को अमन और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें