एक तरफ महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव महिला संबंधित मामलों को लेकर बुधवार को रायबरेली के दौरे पर रहीं तो वहीं एसपी ऑफिस में एक युवती फरियादी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
विज्ञापन
फरियादी युवती सदर कोतवाल पर बीस हजार रुपए लेने का आरोप लगाती रही। युवती लगातार अपनी जान का खतरा बता रही थी। इसी बीच शहर कोतवाली पुलिस व महिला थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने युवती को जबरन टांग कर जीप में ठूंस लिया।
युवती को जबरन पकड़ने के दौरान महिला पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष जमीन पर गिर पड़ी। युवती बार बार पुलिस पर न्याय न करने और रुपए लेने सहित जान का खतरा बता रही थी। हालांकि महिला पुलिस टीम युवती को चारों हाथ पैर पकड़कर उठा ले गई।