फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: युवती ने सदर कोतवाल पर लगाए आरोप, पुलिस ने बर्बरता से जीप में ठूंसा

Wed, 11 Dec 2024 06:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही युवती को पुलिस ने बलपूर्वक हटा दिया। युवती पुलिस पर कई आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शन कर रही युवती को हटा दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव महिला संबंधित मामलों को लेकर बुधवार को रायबरेली के दौरे पर रहीं तो वहीं एसपी ऑफिस में एक युवती फरियादी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

विज्ञापन


फरियादी युवती सदर कोतवाल पर बीस हजार रुपए लेने का आरोप लगाती रही। युवती लगातार अपनी जान का खतरा बता रही थी। इसी बीच  शहर कोतवाली पुलिस व महिला थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने युवती को जबरन टांग कर जीप में ठूंस लिया।

युवती को जबरन पकड़ने के दौरान महिला पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष जमीन पर गिर पड़ी। युवती बार बार पुलिस पर न्याय न करने और रुपए लेने सहित जान का खतरा बता रही थी। हालांकि महिला पुलिस टीम युवती को चारों हाथ पैर पकड़कर उठा ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें