फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पानी भरने गई युवती की गला दबाकर हत्या, बाग में पड़ा मिला शव

Tue, 11 Jun 2024 12:08 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के दुबग्गा में रात में पानी भरने के लिए घर से बाहर गई युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। युवती का शव बाग में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
मृतक पूनम रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा के जेहटा गांव में सोमवार रात एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घर से करीब पांच मीटर दूर बाग में मंगलवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने जमीन विवाद में गांव निवासी एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तफ्तीश कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी पूनम रावत (26) सोमवार रात करीब 11 बजे घर के बाहर लगे नल से पानी भरने के लिए गई थीं। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात भर तलाश करते रहे। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने शव देकर परिजनों को जानकारी दी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी एक परिवार से जमीन का विवाद चल रहा है। उन लोगों ने ही घटना को अंजाम दिया है। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। उनको देखा जा रहा है। विवाद में हत्या के पहलू के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पहले जमकर पीटा, पूनम ने बचाव की कोशिश भी की पूनम के गले समेत शरीर भर में कई चोट के निशान हैं। अंदेशा है कि पहले उसको जमकर पीटा गया। पूनम ने बचाव के लिए विरोध किया। इसलिए खरोंच के निशान भी हैं। आखिर में उसका गलाघोंट दिया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें