फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा गोमती में कूदी, पढ़ाई के लिए पड़ी थी डांट

Tue, 21 May 2024 05:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट के पुल से एक छात्रा नदी में कूद गई। हालांकि, वहां पर मौजूद मछुआरों की मदद से उसे बचा लिया गया है।
विज्ञापन
छात्रा को बचा लिया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पढ़ाई के लिए डांटने पर नाराज आठवीं की छात्रा ने गोमती रिवर फ्रंट पर पुल से गोमती में छलांग लगा दी। हालांकि वहां मौजूद मछुआरों ने समय रहते उसे बचा लिया। गोमतीनगर पुलिस ने छात्रा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के जुगाली में रहने वाली किशोरी आठवीं की छात्रा है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह किशोरी को पढ़ाई करने के लिए उसकी मां ने डांट दिया था। इस बात से वह नाराज हो गई थी और परिजनों को बिना बताए घर से भाग गई थी। दोपहर को वह गोमती रिवर फ्रंट पहुंची और काफी देर तक घूमती रही। कुछ देर बाद उसने अचानक गोमती में छलांग लगा दी। यह देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई।

इस बीच नदी में मछली पकड़ रहे जुगाली निवासी राम शंकर निषाद व उनके भाई छात्रा को डूबते देख वहां पहुंचे और उसे बाहर निकाल कर नदी के किनारे ले गए। राम शंकर की सूचना पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने छात्रा को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पांडेय के मुताबिक छात्रा की हालात ठीक है। मामले में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें