मिठाई की दुकान में लगी आग से जला सामान।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के ससपन गांव में बुधवार सुबह सड़क किनारे स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने से आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
रहीमाबाद के अंबरखेड़ा निवासी संतोष के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे लीकेज से अचानक दुकान में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदारों ने बाल्टी और सबमर्सिबल से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा फर्नीचर, गत्ता सहित अन्य सामान जल गया। पीड़ित ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी।