फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का ऐलान, अब बच्चों को सौगात देने की तैयारी में यूपी सरकार

Thu, 28 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए सरकार अलग से फंड बनाएगी। यह महिलाओं के लिए बनाए गए 100 करोड़ रुपये के रानी लक्ष्मीबाई कोष की तरह होगा।
विज्ञापन


अखिलेश बुधवार को यहां डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटरनेशनल कॉनक्लेव के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां वे युवा आए हैं, जिन्होंने बड़ा सपना देखा है और उसे जमीन पर उतारना चाहते हैं। इसके लिए जरूरी है बड़ा संकल्प लें और मेहनत व संघर्ष से सपने को हकीकत में बदलें। सिर्फ नौकरी और शादी का सपना देखेंगे तो समाज का क्या होगा?

उन्होंने कहा, डॉ. कलाम जैसा सच्चा इंसान मैंने नहीं देखा। उनके आने के बाद आम आदमी को लगा कि हमारा राष्ट्रपति बना है। बच्चों के बीच कोई राष्ट्रपति इतना लोकप्रिय नहीं रहा। कलाम लखनऊ आए तो चर्चा की थी कि पीने के पानी का इंतजाम कैसे हो, सोलर बिजली कैसे दी जा सकती है, पौधरोपण हो, मोबाइल से लोगों को कैसे सहूलियतें दी सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने विकास के लिए नौ सूत्र दिए थे, प्रदेश सरकार सभी पर काम कर रही है। उनके कहने पर कन्नौज के दो गांवों को सोलर पावर से बिजली दी जा रही है।

धरती पर पहले नहीं था इतना दुख

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती पर जितना दुख और परेशानी आज दिखती है, उतनी पहले कभी नहीं रही। संभव है कि आज टेक्नोलॉजी का जमाना है, इसलिए ज्यादा परेशानियां दिखती हों। इन्हें दूर करने के फॉर्मूले खोजे जा रहे हैं। हमें खुशी है कि हमने एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगाए तो दुनिया भर में इसकी चर्चा हुई।

नौजवान हमेशा समाजवादी होता है
अखिलेश ने कहा, धरती कैसे अच्छी हो, विरासत में हमें जो नदियां मिली हैं वे कैसे साफ हों? गांव और शहरों के विकास का ब्ल्यू प्रिंट क्या हो? ये सवाल नौजवानों के सामने हैं।

विकास मोहब्बत और भाईचारे के साथ हो, सामाजिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न न हो, इसके बारे में भी सोचना होगा। उन्होंने कहा, नौजवान हमेशा समाजवादी होता है। हम समानता के साथ संपन्नता चाहते हैं, यही समाजवाद है।

डॉ. कलाम ने सराहा था साइकिल ट्रैक
सीएम ने कहा, डॉ. कलाम जब राजभवन से मुख्यमंत्री निवास आ रहे थे तो उन्होंने सड़क किनारे ट्रैक पर लाल रंग देखा था। उन्होंने पूछा था कि लाल रंग से क्या बना हुआ है? उन्हें बताया गया कि साइकिल ट्रैक बनाया है तो उन्होंने इसकी सराहना की थी।
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा सरकार बनना अप्रत्याशित फैसला

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने इशारों ही इशारों में केंद्र में भाजपा सरकार बनने को अप्रत्याशित फैसला बताया। कहा कि लोकतंत्र किस दिशा में चला जाए, कभी-कभी पता नहीं लगता।

इंग्लैंड जैसे पढ़े-लिखे देश में ब्रेग्जिट का फैसला हुआ, अब विचार हो रहा है कि यह ठीक हुआ या नहीं। 2014 के चुनाव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमारे देश में भी ऐसा फैसला हुआ।

कलाम सेंटर की वेबसाइट लॉन्च
मुख्यमंत्री और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने एकेटीयू के डॉ. कलाम सेंटर की दी वेबसाइटों कलाम प्रोजेक्ट और कलाम चैलेंज को लॉन्च किया। उन्होंने डॉ. कलाम के सहयोगी रहे सृजनपाल सिंह की पुस्तक का विमोचन भी किया।

सीएम ने दिए युवा पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने कलाम सेंटर की ओर से कैलाश सत्यार्थी, अरुणाचलम मुरुगनाथम, अभिनेत्री दीया मिर्जा, अंशु गुप्ता, क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ, परमवीर चक्र विजेता सैन्य अधिकारी संजय कुमार और योगेंद्र सिंह यादव को युवा पुरस्कार दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें