फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार साल के बच्चे से कुकर्म, दृष्टिबाधित युवती से दुष्कर्म

Sun, 25 May 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चार साल के बच्चे से कुकर्म, दृष्टिबाधित युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले चार साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। मासूम के पिता का आरोप है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे परिचित अयाज पतंग दिलाने के बहाने साथ लेकर गया था। अयाज ने बच्चे के साथ गलत काम किया। मासूम रोता हुआ घर पहुंचा, जिसके बाद परिजनों ने पूछताछ की।
विज्ञापन


मासूम ने आपबीती परिजनों को बताई। मासूम के निजी अंग से खून भी बह रहा था। परिजनों ने ठाकुरगंज पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद अयाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं।

उधर, कृष्णानगर निवासी एक महिला ने दृष्टिबाधित बेटी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उनकी बेटी बीमारी के कारण दृष्टि बाधित हो गई थी। उन्नाव के असीवन निवासी दिनेश ने नौ मई को उनकी बेटी को अकेला पाकर शादी का झांसा दिया था। इसके बाद दुष्कर्म किया। काफी दिनों बाद बेटी ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला ने दिनेश की तलाश की, पर उसका कुछ पता नहीं चला। महिला आरोपी के राजाजीपुरम स्थित निवास और उन्नाव के मकान पर भी गईं, लेकिन दिनेश का सुराग नहीं लगा। एसीपी विकास कुमार पांडेय का कहना है आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें