पटवाई थाना क्षेत्र में खेत पर जा रही शुक्रवार की शाम पांच साल की मासूम को गांव के युवक ने बलात्कार किया। परिजनों को बच्ची बेहोशी की हालत में गन्ने की खेत में पड़ी मिली।
पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रेप और पाक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल आफेंसेज एक्ट) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
पटवाई क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पांच साल की बेटी शुक्रवार की शाम घर के पास जंगल की ओर जा रही थी। इस दौरान गांव का ही युवक उसे पास के ही जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
इसके बाद आरोपी युवक बच्ची को बेहोशी की हालत में गन्ने की खेत में डालकर वहां से भाग गया। कुछ देर के बाद आसपास के लोगों ने मासूम को बेहोशी की हालत में पड़ी देखा तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान मौके पर गांव के लोग एकत्र हो गए। इस बीच सूचना पर पीड़ित परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।