काकोरी। दुबग्गा की हाजी कॉलोनी में मंगलवार शाम प्लॉट में लगे कूड़े के ढेर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। तेज हवा के कारण इस आग ने पास ही स्थित अंबिका इंटरप्राइजेज फाइबर गोदाम को भी चपेट में ले लिया।
यह गोदाम अलीगंज निवासी विपिन का है, जहां शादी के मंडप के सजावटी गेट बनते हैं। लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर स्टेशन चौक से एफएसओ टीम और एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक विपिन का पचास हजार रुपये का माल जलकर राख हो गया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि गोदाम बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई।