फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ते पालने वालों से 35 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की टीम ने शनिवार सुबह जोन-दो, चार और पांच में चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइसेंस कुत्ते पालने वाले सात लोगों से 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान मौके पर सात नए लाइसेंस भी जारी किए गए। जुर्माने और लाइसेंस शुल्क समेत कुल 42 हजार रुपये नगर निगम के कोष में जमा हुए। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण विभाग की टीम ने सुबह 6:30 बजे राजाजीपुरम, विभूतिखंड, विपुलखंड और कृष्णानगर में अभियान चलाया। इस दौरान प्रवर्तन दल और डॉग कैचिंग स्क्वॉड भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में करीब 10 हजार पालतू कुत्ते हैं। वहीं, अब तक 3400 लाइसेंस ही बनाए गए हैं। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि लाइसेंस के लिए एंटी रैबीज टीकाकरण का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। उन्होंने कुत्ता पालकों से लाइसेंस बनवाने, समय पर टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें