फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोज फेस्टिवल में सजेगी संगीत और स्वाद की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क में रोज गार्डन का उद्घाटन 28 फरवरी को होगा। अवसर पर एलडीए की ओर से सांस्कृतिक और पर्यावरणीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रेपर्टवा फाउंडेशन की ओर से रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल में संगीत, कविता, कहानी, कला प्रदर्शनियां, वर्कशॉप और फूड स्टॉल शामिल होंगे।
विज्ञापन

रेपर्टवा के फाउंडर भूपेश राय ने बताया कि जनेश्वर पार्क के गेट नंबर 6 पर स्थित रोज गार्डन में 28 फरवरी को रोज फेस्टिवल मनाया जाएगा। संगीत और सांस्कृतिक आयोजनों से सजे कार्यक्रम में तनीषा मुखर्जी, अमित सियाल, राहगीर और नालायक जैसे कलाकार शामिल होंगे। इस दौरान मियावाकी पद्धति से पौधरोपण, पौधा वितरण और ब्रेथ फारमिंग इनिशिएटिव जैसी पहल भी होगी। पर्यावरण सत्रों का क्यूरेशन फिल्ममेकर और लेखक रूडी सिंह की ओर से किया जाएगा।

प्रमुख वक्ताओं में डॉ. वी. रमाकांता, रामवीर तंवर, ईशान शनावास, डॉ. चिनू क्वात्रा और उदित गुप्ता शामिल होंगे। रोज़ फेस्टिवल का उद्देश्य संस्कृति, कला और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ लाकर समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें