फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटी के निकाह के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता को जेसीबी ने रौंदा, बेटा घायल

Mon, 30 Dec 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जमाल। फाइल  फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। पारा इलाके में रविवार शाम बेटी के निकाह के कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहे ठाकुरगंज के कैंपवेल रोड निवासी जलाल परवेज (60) को जेसीबी ने रौंद दिया। उनके बेटे कलाम को मामूली चोटें आईं। हादसे से नाराज लोगों ने लखनऊ-मोहान रोड पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पारा पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इस दौरान एक घंटे तक भीषण जाम लग रहा।
विज्ञापन


जलाल की बेटी का निकाह एक जनवरी को था। घर पर तैयारियां चल रही थीं। रविवार को वह बेटे कलाम के साथ रविवार को कार्ड बांटने उन्नाव के खपरा गांव गए थे। बाइक हेलमेट पहनकर कलाम चला रहे थे। लौटते समय शाम सात बजे खुशहालगंज के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र उछलकर सड़क पर जा गिरे। भागने के चक्कर में चालक ने जलाल के सिर के ऊपर से जेसीबी निकाल दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वहीं, हादसे से आक्रोशित लोगों का कहना था कि तेज रफ्तार डंपर, ट्रक, नगर निगम के डंपर बिना नंबर प्लेट मोहन रोड मार्ग पर चलते हैं। इससे आए दिन हादसे होते हैं। फिर भी जिम्मेदार लापरवाह हैं। यही नहीं, खुशहालगंज आउटर रिंग रोड हाईवे किनारे सर्विस लेन पर भी मौरंग भरे डंपर ट्रक कई किलोमीटर तक लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बजने वाली थीं शहनाइयां, पसर गया मातम

जलाल के परिवार में पत्नी मोबिना खातून, चार बेटे और चार बेटियां हैं। घर में बेटी के निकाह की शहनाइयां बजनी थीं, पर तीन दिन पहले ही सड़क हादसे में पिता की मौत से मातम पसर गया। पिता का शव देख बेटी बेहोश हो गई। परिजनों ने उन्हें किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें