फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कविता, किस्से और किताबों से सजा मेला

Mon, 05 Oct 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का तीसरा दिन कविताओं, साहित्यिक चर्चाओं और पुस
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का तीसरा दिन कविताओं, साहित्यिक चर्चाओं और पुस्तक विमोचन के नाम रहा। सुबह लक्ष्य संस्था और शाम को अवध साहित्य अकादमी की ओर से कवि सम्मेलन हुए। अपूर्वा संस्था के काव्य एवं सम्मान समारोह और साहित्य साधक के काव्यपाठ ने भी साहित्यप्रेमियों को जोड़े रखा।
विज्ञापन

अपूर्वा के इमरोज और मजाज को समर्पित समारोह में रांझा मेरा पुस्तक का विमोचन हुआ। पद्मश्री विद्याविंदु सिंह, आशिमा सिंह, कथक गुरु सुरभि सिंह और संयोजक संजय मेहरोत्रा ने आशीष सिंह, आराधना सिकरवार, कुमार विकास और ममता को सम्मानित किया।
मीडिया फाउंडेशन के संयोजन में डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी की पुस्तक भारतीय संविधान और डॉ. भीमराव आंबेडकर का विमोचन हुआ। वहीं, ब्रजेश कुमार मिश्र की कॉफी टेबल बुक विस्पर ऑफ द वाइल्ड का लोकार्पण पूर्व डीजीपी व सांसद ब्रजलाल, पूर्व आईएएस रामकेवल, पूर्व आइएफएस अधिकारी आरएस भदौरिया, पूर्व आईएएस संजय कुमार, वरिष्ठ छायाकार अनिल रिसाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

दूसरे मंच पर ओपन माइक और निधि बाजपेयी का कार्यक्रम हुआ। शाम को राकेश वेदा की अध्यक्षता में राकेश कबीर के काव्य संग्रह नदियां ही राह बताएंगी और कुंवरवर्ती कैसे बहे का विमोचन किया गया। इस दौरान मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली मौजूद रहे।
जाज, इमरोज के नाम रही मेले की शाम
राष्ट्रीय पुस्तक मेले की शाम मशहूर शायर मजाज और इमरोज को समर्पित रही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजय मल्होत्रा ‘हमनवा’ ने अपनी पंक्तियों से काव्य संध्या की शुरुआत की और युवा गीतकार डॉ. ममता परिहार को आमंत्रित किया। डॉ. परिहार ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। इसके बाद इलाहाबाद के युवा शायर कुमार विकास, वंदना विशेष, गीतकार यश अवस्थी, वरिष्ठ शायर संजय शुक्ला, राकेश जोशी, मुईन अलवी खैराबादी, डॉ. माहे तिलत, राम प्रकाश ‘बेखुद’, अलका अस्थाना, प्रीति सिंह ‘प्रज्ञा’, संदीप अनुरागी, रश्मि शरद और विश्वास लखनवी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर महफिल को साहित्यिक रंगों से सराबोर किया।

बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का तीसरा दिन कविताओं, साहित्यिक चर्चाओं और पुस

बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का तीसरा दिन कविताओं, साहित्यिक चर्चाओं और पुस

बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का तीसरा दिन कविताओं, साहित्यिक चर्चाओं और पुस

बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का तीसरा दिन कविताओं, साहित्यिक चर्चाओं और पुस

बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का तीसरा दिन कविताओं, साहित्यिक चर्चाओं और पुस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें