फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार से टकराकर डंपर पलटा, चालक मामूली रूप से चोटिल

Fri, 06 Feb 2026 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शहीद पथ पर पलटा पड़ा डंपर।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई में बुधवार रात कार से टकराकर डंपर पलट गया। हादसे में डंपर चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया, जबकि कार सवार बच गए।
विज्ञापन


शहीद पथ पर बुधवार रात करीब 11:30 बजे उतरेठिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रहा डंपर कार से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, डंपर पलट गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में टीम के साथ पहुंचे एल्डिको चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने राहगीरों की मदद से डंपर से चालक विकास पांडेय को बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


क्रेन की मदद से हटवाया डंपर

डंपर पलटने के कारण यातायात बाधित हो गया। चौकी इंचार्ज ने क्रेन की मदद से डंपर को सड़क किनारे लगावया। इस कारण करीब आधे घंटे तक लोग जाम में फंस गए। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें