फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सृष्टि अपार्टमेंट में कुत्ते ने बच्ची को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट में काम करने वाली सीता की चार वर्षीय बेटी पल्लवी को सोमवार शाम कुत्ते ने काट लिया। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े तो कुत्ता भाग गया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यह कुत्ता अपार्टमेंट के कई बच्चों को काट चुका है। अपार्टमेंट के लोगों ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कुत्ते को पकड़वाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सृष्टि अपार्टमेंट के ए ब्लाक निवासी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि ए से एच ब्लाॅक तक एक कुत्ते के आतंक से लोग परेशान हैं। आए दिन किसी न किसी को कुत्ता काट लेता है। सोमवार की शाम अपार्टमेंट में काम करने वाली सीता अपनी बेटी पल्लवी (4) के साथ आई थीं। इसी बीच कुत्ते ने पल्लवी पर हमला कर दिया और उसके पीठ और हाथ में काट लिया। सतीश ने बताया कि दो दिन पूर्व ब्लाॅक ए के फ्लैट नंबर 904 में रहने वाले कपिल गुप्ता की बेटी कृति को भी इसी कुत्ते ने काटा था। कुत्ते से बच्चों के साथ बड़े भी डरे हुए हैं। सतीश मिश्रा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कुत्ते को पकड़वाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें