फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुत्ते ने पीजीआई परिसर में पांच लोगों को काटा

Fri, 25 Sep 2026 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घायल धर्मेश।
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई कैंपस टाइप-एक में बुधवार रात आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काट लिया। घायलों में निशा यादव (25), धर्मेश (27), रीता (20) और दो सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। घटना के बाद बृजभूषण यादव, बृजमोहन, मोहम्मद हकीक, हिमांशु, बृजेश पटेल और प्रणव के मुताबिक, कुत्ता कई दिनों से परिसर में घूम रहा था और लोगों को देखते ही दौड़ता है। नगर निगम में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, शहर में 80 हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं और आए दिन लोगों को काटने की घटनाएं होती हैं। इनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए नसबंदी कर कुत्तों को उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है। शेल्टर होम बनाने की योजना भी अभी धरातल पर नहीं उतरी है। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के लिए कैटल कैचिंग टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें