फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर छूने से परेशान हुआ अफसर, नोटिस जारी कर लगवा दिया प्रतिबंध

Sun, 11 Feb 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पैर छूने की परंपरा से एक अफसर इस कदर परेशान हो गए कि अपने दफ्तर में इस पर प्रतिबंध ही लगा दिया। यही नहीं, कार्यालय में बाकायदा नोटिस तक चस्पा करा दिया कि यहां चरण स्पर्श करना निषेध है।

विज्ञापन


मामला बहराइच के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय का है। वैसे तो नोटिस करीब दो माह पुराना है, लेकिन शनिवार को जब कार्यालय के बोर्ड पर चस्पा हुआ तो तमाम चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने दफ्तर में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का चरण स्पर्श करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनका कहना है कि पैर छूने वालों में शिक्षक भी होते थे। यह गरिमा के खिलाफ था। इसलिए इस पर रोक लगाई है। यह नोटिस 6 दिसंबर 2017 को ही जारी किया गया था, लेकिन यह फाइलों में दबा रह गया था।
विज्ञापन


मामले पर अफसर राजेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि कार्यालय में कुछ दिनों से पैर छूने के लिए लोग लाइन लगा लेते थे। इनमें शिक्षक भी शामिल होते थे। यह उचित नहीं है। शिक्षकों की गरिमा सुरक्षित रखने के लिए नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें