फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ले में गिरा जर्जर भवन

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मकान।
विज्ञापन
लखनऊ। पुराने शहर के कश्मीरी मोहल्ला इलाके में गिरधारा सिंह इंटर कॉलेज के पास जर्जर मकान का एक हिस्सा सुबह करीब 11 बजे गिर गया। इससे किसी के चोटिल होने की जानकारी नहीं है। नगर निगम जोन छह के जोनल अभियंता झिल्लू राम ने बताया कि मकान मालिक को पहले आठ बार नोटिस दिया जा चुका है कि वह मकान की मरम्मत करा लें या उसे गिरा दें, लेकिन उसने कुछ नहीं किया। ऐसे में एक बार और नोटिस दिया गया है कि वह एक सप्ताह में उसकी मरम्मत कराए या गिराए। यदि कोई हादसा होता तो वह जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन


नाला-नाली चोक, सड़कों पर भरा पानी
नाले-नालियां चोक होने से पुराने शहर सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। सआदतगंज कोतवाली के पास सड़क पर जलभराव होने से गाड़ियां बंद हो गईं। लोगों को उन्हें खींचना पड़ा। कई लोग पानी में गिरकर चोटिल भी हो गए। लोगों का कहना है कि जलभराव न हो उसको लेकर यहां पर पुलिया बनाई जानी थी, लेकिन वह नहीं बनाई गई। अवध विहार योजना में भागीरथी एन्क्लेव के सामने की सड़क पर भी जलभराव हुआ। जानकीपुरम विस्तार, कपूरथला चौराहा, डालीगंज अंडरपास, मवैया अंडरपास और गोमतीनगर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें