पुलिस को आशंका है कि युवक का धड़ बदमाश ट्रेन से लेकर आए थे। इसी कारण रेलवे लाइन के किनारे फेंककर चले गए। वहीं काकोरी पुलिस दो दिन बीत जाने के बाद भी युवक के शव की शिनाख्त कराने में असफल रही है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों और अन्य जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। सिर्फ मुख्य सड़क पर हूटर बजाती हुई गाड़ियां घूमती हैं। इससे अपराधियों का दुस्साहस बढ़ रहा है।