अंबेडकरनगर में एक दुस्साहसिक वारदात हुई है। हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को स्कूल कैंपस में जला दिया। धुएं को देखकर लोग पहुंचे तो उन्हें जला हुआ शव मिला।
अंबेडकरनगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र मेंईंट से कूंचकर एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उसकी न सिर्फ हत्या की गई बल्कि पहचान छिपाने के लिए शव को बंद पड़े एक स्कूल में रविवार सुबह जला दिया गया।