फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में उतराता मिला युवक का शव, सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ

Wed, 21 Sep 2022 03:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला है। मामले में सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इसके पहले यहां एक महिला का शव मिल चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में एक युवक का शव उतराता हुआ मिला है। घटना से हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पार्क के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जनेश्वर मिश्र पार्क की झील में बुधवार दोहपर एक युवक का शव उतराता देख कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पार्क के सुरक्षा कर्मी और गोमतीनगर विस्तार पुलिस मौके पर पहुंची। शव देख गोमतीनगर विस्तार थाने के हेड कांस्टेबल राकेश यादव ने झील में छलांग लगा दी। युवक का शव बाहर निकाला गया।

आस पड़ोस के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए पर सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर लोवर और बनियान है। सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। बीती आठ अप्रैल को भी झील में एक महिला का शव उतराता मिला था। महिला की शिनाख्त सआदतगंज निवासी फरहाना के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार
आनन फानन झील में कूदकर शव को निकालने वाले हेड कांस्टेबल राकेश यादव को इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार ने सम्मानित किया। उन्हें एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। राकेश अच्छे तैराक हैं। उन्होंने बताया कि सूचना पर जैसे ही वह पहुंचे तुरंत झील में कूद गए और युवक को निकाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें